
छतरपुर। जिला अस्पताल के गेट नंबर 2 पर पांच युवकों द्वारा बनाया गया एक कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। ‘रूपा रूपा’ गाने पर फिल्माए गए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में युवक मोबाइल पर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि उस वक्त अस्पताल का गेट नंबर 2 बंद था।
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आमतौर पर छतरपुर जिला अस्पताल विवादों और अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार एक मनोरंजक वीडियो ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। हालांकि कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं, क्योंकि अस्पताल परिसर में 24 घंटे पुलिस चौकी और सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।
पिछले कुछ महीनों में अस्पताल से इस तरह के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब एक बार फिर सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.पी. गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
