जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत नई बस्ती रविदास नगर में घर से संचालित दुकान में देर रात लुटेरे ग्राहक बनकर पहुंचे और सिगरेट की मांग करते हुए सीसीटीव्ही कैमरों में तोडफ़ोड़ करते हुए दुकानदार पर चाकू अड़ाकर गल्ले में रखे नगद सात आठ हजार रूपए लूटकर ले गए।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को हरिनारायण चौधरी 54 वर्ष निवासी नई बस्ती रविदास नगर प्रभात स्कूल के सामने रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में किराने की दुकान चलाता है पत्नी एवं बच्ची का स्वर्गवास हो गया है।
घर के बाहर से विशाल ठाकुर ने आवाज लगाई कि चाचा सिगरेट चाहिये, उसने कहा कि सिगरेट नहीं है, उसी समय बाबू मराठा एवं विशाल ठाकुर दोनों उसके घर की बाउण्ड्री का गेट कूदकर अंदर आ गये और कमरे के दरवाजे में लात मारे जिससे दरवाजा खुल गया, दोनों घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों में तोडफ़ोड़ करने लगे, बाबू मराठा ने उसे पीछे से पकड़ कर उसके गले में कोई चीज अड़ा दी, वह डर गया तो दोनों उसकी दुकान की ड्राज खोलकर गल्ले में रखे 7-8 हजार रूपये एवं उसकी स्व. पत्नी तुलसा बाई एवं स्व. बेटी का आधारकार्ड निकालकर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
