अल्काराज, सबालेंका विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लंदन, 07 जुलाई (वार्ता) गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने एंड्री रुबलेव और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने एलिस मर्टेस पर जीत दर्ज कर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
रविवार को खेले गये मुकाबले में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अल्काराज ने 14वीं वरीयता प्राप्त रुबलेव के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 6-7 (5), 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। 22 वर्षीय स्पैनियार्ड ने दूसरे और तीसरे सेट में महत्वपूर्ण ब्रेक पॉइंट को भुनाया और चौथे सेट में एक और ब्रेक के साथ मैच अपने नाम कर लिया। अब अगले दौर में अल्काराज का मुकाबला ब्रिटेन के कैमरून नोरी से होगा। नोरी ने पांच सेटों के मैराथन में चिली के निकोलस जैरी को 6-3, 7-6 (4), 6-7 (7), 6-7 (5), 6-3 से हराया।
वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने अपने सर्वश्रेष्ठ विंबलडन प्रदर्शन की बराबरी करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जब प्रतिद्वंद्वी जॉर्डन थॉम्पसन चोट के कारण 6-1, 3-0 से पिछड़ रहे थे। अगले दौर में फ्रिट्ज का मुकाबला
रूस के कारेन खाचानोव से होगा। खाचानोव ने पोलैंड के कामिल माजच्रजक को 6-4, 6-2, 6-3 से आसानी से हराया।
महिला वर्ग में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका ने मर्टेनस की कड़ी चुनौती को पार करते हुए 6-4, 7-6 (4) से जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई। छह वरीयता प्राप्त बेलारूस की सबालेंका का अगला मुकाबला जर्मनी की लौरा सीजमंड से होगा। 37 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा 6-3, 6-2 से हराया।
अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा ने चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा पर 6-2, 5-7, 6-4 से कड़ी टक्कर के साथ जीत दर्ज की। 13वीं वरीयता प्राप्त अनिसिमोवा का अगला मुकाबला अनास्तासिया पावलुचेनकोवा से होगा, जिन्होंने दिन में ब्रिटेन की सोने कार्तल को हराया था।

Next Post

ICC का ऐतिहासिक फैसला: संजोग गुप्ता को सौंपी नई CEO की कमान, क्रिकेट जगत ने किया स्वागत; जय शाह ने की सराहना, क्रिकेट के वैश्विक विकास में अहम भूमिका निभाएंगे गुप्ता

Mon Jul 7 , 2025
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने ICC के इस कदम को सराहा; गुप्ता की नियुक्ति से खेल के विकास को मिलेगी नई गति, विशेषकर एशियाई बाजार में। दुबई, 7 जुलाई, 2025 (नवभारत): अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आज एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए संजोग गुप्ता […]

You May Like