जबलपुर: पाटन एवं बरगी थाना क्षेत्र में लुटेरों ने दो सूने घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए।पाटन पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम श्रीमति दुर्गा रजक 31 वर्ष निवासी साहू कालोनी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी ससुराल ग्राम जूरीकला में है। 31 दिसम्बर को अपने दोनों बच्चो को लेकर मिस्पा स्कूल में काम करने वाली अपनी सहेलियों के साथ सिहोर उज्जैन दर्शन करने गयी थी।
जब वापिस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सामान फैला था, अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगद 20 हजार रूपये गायब थे। इसी प्रकार बरगी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को छोटे लाल झारिया 30 वर्ष निवासी ग्राम सरई चौकी बरगी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पत्नी के साथ जबलपुर गया था। वापिस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। सोने चांदी के जेवरात, नगदी गायब थी।
