जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत पिपपरिया में रहने वाली नवविवाहिता से दहेज में फ्लैट एवं कार की डिमांड कर दहेज लोभियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित पति, सास, ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को श्रीमति रेशू जैन 24 वर्ष निवासी ग्राम चंद्रभान पिपरिया पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 8 मई 25 को पिसनहारी मढिया राहिल जैन से हुई थी, शादी के लगभग 10 दिन बाद पति गुडगॉव चले गये थे.
जो फोन कर बोले कि अपने माता पिता से गुडगॉव में फ्लैट दिलवाओ, ससुराल में सास वर्षा जैन, ससुर वीरेन्द्र जैन बोलते थे कि बच्चे की कहीं और शादी करते तो ज्यादा दहेज मिलता कहते हुये क्रेटा कार की मांग करने लगे, लगभग 6 महीने से पति सास ससुर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर दहेज की मांग करते रहे। पति जब जबलपुर आते है तो उसके साथ मारपीट करते है। पति 2 माह पूर्व उसके मायके में छोड गया है तभी से वह अपने मायके में रह रही है।
