दो युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जबलपुर: बेलखेड़ा एवं पाटन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि शारदा प्रसाद परसोवा ने शुक्रवार को सूचना दी की उसका भांजा दिनेश कुमार सिलावट 32 वर्ष निवासी गोकला परिवार के साथ रहता हैै जिसकी शादी नहीं हुई है।

दिनेश कुमार सिलावट ने कमरे के अंदर पंखे के कुंदा से गिरमा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिनेश की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। इसी प्रकार पाटन पुलिस ने बताया कि कल्लू सिंह लोधी निवासी मढ़पिपरिया ने सूचना दी कि उसका भतीजा मुकेश सिंह लोधी उसके घर के बाजू से परिवार सहित रहता है। शुक्रवार को वह डूंडी हार में मटर तुड़वाने गया था दोपहर लगभग 2-30 बजे भतीजा मुकेश सिंह लोधी 29 वर्ष ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

Next Post

बर्थडे पार्टी में चले लाठी-डंडे, दो घायल

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रिछाई में बर्थडे पार्टी के दौरान लाठी-डंडे चल गए जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को साहिल कोल 16 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पीछे रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like