14 नक्सलियों की मौत, नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार है : शाह

नई दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि यह “ नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार है।”

श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “ नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से आज नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।”

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर स्थित छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस तथा सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में कम से कम 14 माओवादी मारे गए हैं।

 

Next Post

ऑल इंडिया पैरा आर्म रेसलिंग कप-2025 चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को पुरस्कार वितरित

Tue Jan 21 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मुरैना रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय ऑल इंडिया पैरा ऑर्म रेसलिंग कप-2025 का आयोजन किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। पुरस्कार वितरण […]

You May Like