
कुक्षी। रेडक्रॉस सोसायटी व रोगी कल्याण समिती कुक्षी व धीरज हॉस्पिटल बडौदा के संयुक तत्वाधान मे निःशुल्क सर्वरोग निदान जांच शिविर का आयोजन 25 मई रविवार को प्रातः 9 से सांय काल 4 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय पुराने पुलिस थाने के सामने आयाजित किया जा रहा है शिविर मे धीरज हास्पिटल पीपरीया के चिकित्सकों टीम जिसमे स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, हडडी रोग ऑडियो मेट्री, श्वास दमा रोग, पेट रोग, चर्म रोग मानसिक रोग से पीड़ित फिजियोथेरेपी आदि बीमारीयो के विशेषज्ञ परीक्षण कर मरीजों निशुल्क दवाई वितरित की जावेगी।
