
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने आज ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के अधिकारियों के लिए “अल्टरनेटर – ट्रबल शूटिंग और मेंटेनेंस एस्पेक्ट्स” विषय पर तीन दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (एचआर) और सुरेखा बंछोर, उपमहाप्रबंधक (एचआरडी) एवं एचओडी द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संकाय में शिशु पाल, वरिष्ठ प्रबंधक (टीएमई), उमेश कुमार सावले, तरुण के. कौशिक और वी.पी. सिलोरिया शामिल रहे। स्वागत भाषण में सुश्री बंछोर ने प्रशिक्षण मॉड्यूल की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसके फील्ड संचालन में महत्व पर प्रकाश डाला।
उद्घाटन संबोधन में टी.यू. सिंह ने ओएनजीसी को बीएचईएल का प्रतिष्ठित ग्राहक बताते हुए गुणवत्ता युक्त उत्पाद और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक व्यावहारिक प्रक्रिया है और यह कार्यक्रम पारस्परिक सीख का मंच है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे परिचालन चुनौतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों को समझते हुए समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, शॉप विजिट के दौरान सहभागिता आधारित सीखने पर भी बल दिया।
कार्यक्रम का समापन उमेश कुमार सावले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन के साथ हुआ।
