रिश्तेदार की हैवानियत से टूटी युवती, जहर खाकर दी जान

इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म से आहत एक युवती ने जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो मिला है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.पुलिस जांच में सामने आया कि 2 अप्रैल की शाम युवती का परिवार पास में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में गया हुआ था. घर में युवती और एक अन्य महिला मौजूद थीं. इसी दौरान आरोपी महेंद्र पिता इंदरसिंह रिश्ते का फायदा उठाते हुए घर पहुंचा.

रात करीब 10:30 बजे आरोपी चुपचाप युवती के कमरे में घुसा और उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई और मानसिक रूप से टूट गई. बताया जा रहा है कि लोक लाज और मानसिक दबाव के चलते युवती ने 8 अप्रैल को घर में रखी जहरीली गोलियां खा लीं. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसी रात उसकी मौत हो गई. मौत से पहले युवती ने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें आरोपी का नाम लिखकर पूरी घटना का जिक्र किया. खुड़ैल पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को दी बधाई, राज्य की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि श्री चौधरी अपने अनुभव और जन सेवा के प्रति समर्पण के साथ प्रदेश को विकास की नयी […]

You May Like