यादव ने अर्जुन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

डॉ यादव ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहे श्री सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दुखद है। मूलत: रीवा निवासी स्व. सिंह का सारा जीवन लोक कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सिंह ने जनसंघ और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में जीवनपर्यंत माँ भारती की सेवा की। डॉ यादव ने कहा कि उनकी भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

श्री सिंह का आज सुबह भोपाल के बंसल अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंत्यष्टि गृह नगर रीवा में सोमवार को होगी।

Next Post

यादव ने टी-20 में विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधायी

Sun Feb 2 , 2025
भोपाल, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत की अंडर-19 विमेन्स टी-20 क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ यादव ने कहा कि विमेन्स टीम ने यह प्रतियाेगिता दूसरी बार जीती है। फाइनल मैच में लगातार दक्षिण अफ्रीका की टीम को […]

You May Like