हजीरा सिविल अस्पताल में शुरू हुई गर्भवती महिलाओं के लिए नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए ई रूपी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गर्भवती महिला सरकारी अस्पतालों और प्रसूति ग्रहों में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। ऐसे अस्पताल, डिस्पेंसरी जहां यह सुविधा नहीं है, वहां इलाज करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को चिन्हित किया है। ग्वालियर उपनगर के हजीरा सिविल अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इन चिन्हित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। अल्ट्रासाउंड पर खर्च होने वाली राशि राज्य सरकार करेगी। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में भी यह योजना शुरू की गई है। खास तौर पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा बेहद जरूरी है। अल्ट्रासाउंड से यह पता लगाया जा सकता है कि गर्भ में पल रहे शिशु में कोई जन्मजात बीमारी तो नहीं है। ऐसी स्थिति में समय रहते गर्भ में पलने वाले बच्चे का इलाज किया जा सकता है। सिविल हॉस्पिटल हजीरा में ई रूपी योजना के शुभारंभ के अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपाली माथुर खासतौर पर मौजूद रहीं।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं चिन्हित डायग्नोस्टिक सेंटर्स के लिए रेफर किया गया। इस मौके पर महिला चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर उषा चौरसिया, , डॉक्टर रूपिंदर कौर और डॉक्टर जेपीएस कुशवाह, डॉक्टर आलोक यादव रेडियोलीजिस्ट समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे। इस अवसर पर बताया गया कि समय रहते इलाज मिलने से शिशु मृत्यु दर को रोका जा सकता है।

Next Post

इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान 

Sat Jan 11 , 2025
बैरसिया रोड पर निजी अस्पताल के पास हुई घटना मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू भोपाल, 11 जनवरी. राजधानी के बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी इलाके में बीती रात एक इलेक्ट्रानिक गोदाम में आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया. […]

You May Like