CM यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार से ज्यादा युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद

भोपाल:लाल परेड ग्राउंड में CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 हजार से ज्यादा युवाओं से सीधे संवाद किया। कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार और नई तकनीकों से जुड़े अवसरों पर चर्चा हुई। AI, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे फ्यूचर सेक्टर भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
युवाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा मुंबई के कबीर कैफे की प्रस्तुति भी कार्यक्रम में शामिल रही।कार्यक्रम में 17 सरकारी विभागों और संस्थाओं की भागीदारी रही, जबकि 80 से ज्यादा स्टॉल के जरिए युवाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और तकनीक से जुड़ी जानकारी दी गई।

Next Post

जुआ फड़ों पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर: पनागर एवं सिहोरा पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगद 25 हजार रूपये जब्त किए गए। सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि तालाब के पास डूंडी में ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर […]

You May Like