ग्वालियर कूच के लिए भीम आर्मी की टीमें तैयार, तंवर भी आ रहे

ग्वालियर: ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ में संविधान निर्माता अम्बेडकर की प्रतिमा के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गुरुग्राम से भीम सेना की एक टीम सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर की अगुवाई में ग्वालियर जाएगी। भीम सेना के ऐलान के बाद हरियाणा से लेकर ग्वालियर तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गुरुग्राम में आज पत्रकारों से बातचीत में भीम सेना चीफ सतपाल तंवर ने बताया कि अगर मध्य प्रदेश सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो हरियाणा से बड़ी संख्या में भीम सेना के नौजवान गवाई और जयपुर में पहुंचेंगे। सोमवार को वे खुद ग्वालियर जा रहे हैं। जहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में भीम सैनिक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भीम सेना की टीमें जयपुर कूच के लिए तैयार है।

सतपाल तंवर ने मध्य प्रदेश सरकार को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी भेजा है जिसमें उन्होंने ग्वालियर आने का ऐलान किया है। ग्वालियर हाईकोर्ट में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जानी थी, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध कर दिया जिसके बाद प्रतिमा लगाने का काम रोक दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर गुरुग्राम में भीम सेना की तरफ से ऐलान किया गया कि अगर मध्य प्रदेश में बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लगाई तो जयपुर कोर्ट में लगी मनु की प्रतिमा हटा दी जाएगी।

Next Post

विधायक की गाड़ी से टकराई छात्र की कार, छात्रों ने पीएसओ को पीटा

Sat May 24 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर बायपास पर शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की कार से एक कॉलेज छात्र की कार टकरा गई। टक्कर के बाद छात्रों की कार डिवाइडर से जा भिड़ी। इस दौरान विधायक के सुरक्षाकर्मी ने छात्रों से सख्ती दिखाई, जिससे नाराज होकर छात्रों ने पीएसओ से मारपीट कर दी।झगड़ा […]

You May Like