वियना, 24 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि ज़ापोरीज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास मंगलवार को बिजली गुल हो गयी जिससे परमाणु सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने मंगलवार को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के दौरान बिजली की यह 10वीं कटौती है। एजेंसी ने कहा कि उसकी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।
आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ज़ापोरिज्जिया में अपनी टीम का हवाला देते हुए कहा कि संयंत्र में बिजली की आपूर्ति के लिए आपातकालीन डीजल जनरेटरों ने काम करना शुरू कर दिया है।
ज़ापोरिज्जिया के छह रिएक्टर 2024 से ही शीत शटडाउन अवस्था में हैं लेकिन उन्हें अभी भी अपने रिएक्टर कोर एवं उपयोग किए गए ईंधन पूल के लिए शीतलन जल की आवश्यकता है।
Next Post
क्विक टीवी ने टीवी जगत के बड़े सितारों को अपने शो में शामिल किया
Wed Sep 24 , 2025
मुंबई, 24 सितंबर (वार्ता)क्विक टीवी अब टीवी जगत के बड़े सितारों को अपने शो में शामिल किया है। करण बोहरा, हितेन तेजवानी, अमन वर्मा, मौली गांगुली और पियूष सहदेव जैसे कलाकार हीरो नं. 1, आख़िरी रास्ता, हमारी अधूरी कहानी, फिर ले आया दिल जैसे शोज़ में नज़र आ रहे हैं, […]

You May Like
-
12 months ago
दो बाइकों की भिडंत में बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई की मौत
