इज़रायल ने युद्ध विराम के बाद पहली बार गाजा पर हवाई हमले तेज किए

गाजा/यरूशलम, 18 मार्च (वार्ता) इज़रायली सेना ने मंगलवार को उत्तरी और मध्य गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए। जो युद्ध विराम के बाद सबसे हिंसक वृद्धि को दर्शाता है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि इज़रायली युद्धक विमानों ने अभूतपूर्व पैमाने पर हमले किए, जिससे उत्तरी और मध्य गाजा के कई इलाकों में लगातार विस्फोट हुए।

फ़िलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा एक प्रारंभिक बयान में कहा कि इज़रायली विमानों ने घरों, मस्जिदों, स्कूलों और आश्रयों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए।

इज़रायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार की सुबह घोषणा की कि उन्होंने सेना को “गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ़ बलपूर्वक कार्रवाई करने” का आदेश दिया है।

Next Post

गाजा पर इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या हुई 130 से अधिक

Tue Mar 18 , 2025
गाजा सिटी, 18 मार्च (वार्ता) गाजा पर इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या कम से कम 130 हो गई है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। ईरानी प्रसारक प्रेस टीवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को इजरायल रक्षा […]

You May Like