शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर डटे CJP के प्रदर्शनकारी, पुलिस से संवाद की अपील

नई दिल्ली। यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का जारी विरोध प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए एक औपचारिक माध्यम तैयार करने की अपील की। उनका कहना है कि जब तक उनकी एकमात्र और स्पष्ट मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम निर्धारित समय के बाद प्रदर्शन स्थल खाली करने के लिए कहा था। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शन की अनुमति अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद रविवार को भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारी अभिजीत दीपके ने लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस प्रशासन से प्रदर्शन के लिए अनुमति बढ़ाने और वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से जबलपुर सर्किट हाउस में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और संस्कृति व श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like