रूस का यूक्रेन के साथ युद्ध वास्तव में नाटो के साथ युद्ध है: पेसकोव

मॉस्को, 15 सितंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर यूक्रेन में युद्ध का वास्तविक नेता होने का आरोप लगाया और कहा कि उसके साथ रूस का युद्ध वास्तव में बहुराष्ट्रीय सैन्य गुट के खिलाफ युद्ध है, जो देश(यूक्रेन) को अपने ‘प्रोक्सी’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

रूसी सरकारी मीडिया ‘तास’ की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने यह टिप्पणी पोलिश विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की के उस हालिया बयान की प्रतिक्रिया की, जिसमें उन्होंने कहा था कि नाटो रूस के साथ युद्ध में नहीं है।

श्री पेसकोव ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “नाटो रूस के साथ युद्ध में है। यह स्पष्ट है और इसे किसी अतिरिक्त पुष्टि की आवश्यकता नहीं है।” उनका कहना है कि यूक्रेन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समर्थन प्रदान करके नाटो वास्तव में इस युद्ध में भाग ले रहा है।

Next Post

कतर हमले के बाद रुबियो ने यरुशलम में नेतन्याहू से मुलाकात की

Mon Sep 15 , 2025
यरूशलम/वाशिंगटन, 15 सितंबर (वार्ता) कतर पर इज़रायली हमले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो यरुशलम में इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर दोहा हमले, पश्चिमी तट पर उसके कब्ज़े और गाजा के भविष्य पर चर्चा करेंगे। श्री रुबियो की यह यात्रा कतर में यरुशलम के विवादास्पद हवाई हमले […]

You May Like