मंडी में नई धान की आवक शुरू, पूसा पी-वन को मिला 2611 रुपए प्रति क्विंटल भाव

रायसेन। जिले की कृषि उपज मंडी में मंगलवार से नई धान की आवक शुरू हो गई है। शुरुआती दिन चार ट्रॉली नई धान मंडी पहुंची, जिसकी बिक्री 2500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक हुई। इस मौके पर व्यापारियों ने किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और धान की पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की।

पूसा पी-वन वैरायटी की रही मांग

कुमकुम ट्रेडर्स के व्यापारी योगेंद्र साहू ने पूसा पी-वन धान 2611 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में खरीदी। अन्य व्यापारियों ने भी इसी वैरायटी में रुचि दिखाई। इसके साथ ही मोती धान की खरीद भी शुरू हो चुकी है।

कम उत्पादन, पर संतोषजनक दाम

सूखी सेवानिया के किसान संजय कुशवाह ने बताया कि इस बार उत्पादन कुछ कम रहा है। उन्हें पांच एकड़ में करीब 25 क्विंटल प्रति एकड़ उपज मिली, जो 2700 रुपए प्रति क्विंटल में बिकी। उन्होंने कहा कि कम उत्पादन के बावजूद भाव संतोषजनक हैं।

अन्य जिलों से भी आने लगे किसान

व्यापारी मनोज राठौर, अखिल सोनी और मनोज सोनी ने बताया कि रायसेन मंडी में अब भोपाल, विदिशा और आसपास के इलाकों से भी किसान धान लेकर आने लगे हैं। दीपावली के समय आवक में और वृद्धि की संभावना है।

पूसा बासमती की पूरे प्रदेश में पहचान

रायसेन की पूसा बासमती धान अपनी उच्च गुणवत्ता के कारण पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। भोपाल, सीहोर और विदिशा जैसे जिलों के किसान भी बेहतर दाम मिलने के कारण रायसेन मंडी में ही बिक्री करना पसंद करते हैं।

Next Post

प्रदेश के बाहर से आने वाले कचरे पर तत्काल रोक लगाई जाए: महापौर

Wed Oct 8 , 2025
रीवा। नगर निगम महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने आज पहडिय़ा में संचालित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलप्रदाय व्यवस्था और सीवरेज कार्यों की समीक्षा की. महापौर ने पहाडिय़ा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में जमा आरडीएफ (कचरे) के पहाड़ को पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि लंबे […]

You May Like