प्रदेश के बाहर से आने वाले कचरे पर तत्काल रोक लगाई जाए: महापौर

रीवा। नगर निगम महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने आज पहडिय़ा में संचालित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलप्रदाय व्यवस्था और सीवरेज कार्यों की समीक्षा की.

महापौर ने पहाडिय़ा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में जमा आरडीएफ (कचरे) के पहाड़ को पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि लंबे समय से जमा हो रहे आरडीएफ के ढेर से पर्यावरण और आमजन दोनों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है, अत: इसे प्राथमिकता से शीघ्र कम किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश के बाहर से आने वाले कचरे की एंट्री पर तत्काल रोक लगाई जाए पहाडिय़ा प्लांट में बाहर का आरडीएफ नहीं जलेगा, उन्होंने स्पष्ट किया. साथ ही, नियमित निगरानी में लापरवाही बरतने पर इंडिपेंडेंट इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए. डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समीक्षा में महापौर ने कहा कि नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को स्वत: संज्ञान में लेकर त्वरित समाधान किया जाए. हर वार्ड में प्रतिदिन सुबह कचरा गाड़ी अनिवार्य रूप से जाए, हर गली से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी निर्धारित कचरा प्वाइंट्स से समय पर उठाव किया जाए. खराब या कंडम कचरा वाहनों को तत्काल बदले जाने और डंपिंग यार्ड से पहाडिय़ा भेजे जाने वाले कचरे को पूरी तरह ढककर ले जाने के निर्देश भी दिए गए, महापौर ने सीवर कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए. पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों से गंदे पानी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. इस पर तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए. अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही करे. बैठक में एमआईसी सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

विजयी यूरोपीय राइडर कप कप्तान डोनाल्ड डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लिए तैयार

Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) यूरोपीय राइडर कप कप्तान ल्यूक डोनाल्ड अपनी टीम को अमेरिका पर लगातार दो ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद पहली बार इस अक्टूबर में होने वाली 40 लाख डॉलर की डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में अपनी स्टार पावर के साथ उतरेंगे। डोनाल्ड ने बेथपेज ब्लैक में […]

You May Like