
भोपाल। कोलार थाना इलाके में एक तेज रफ्तार जा रहा डंपर पलट गया. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. शहर में नो एंट्री के समय डंफर के चलने की शिकायत थाने में की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सर्वधर्म इलाके में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ था. शहर में भारी वाहनों का समय रात 11 बजे से सुबह के 6 बजे तक निर्धारित किया गया है. डंपर में कोपर भरा था और जब चालक इलाके में पहुंचा था, तब वाहन की रफ्तार ज्यादा थी. इसी लापरवाही के चलते डंपर एक दुकान से टकराने के बाद पलट गया. प्रत्यक्षदर्शी तरवर सिंह राजपूत ने मामले की शिकायत कोलार थाने में की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
