जबलपुर:साहब…प्रॉपर्टी विक्रय के नाम पर बिल्डर ने विश्वासघात करते हुए 15 लाख रूपए हड़प लिए है। उसे न रकम वापिस दी जा रही है और न ही दुकान पर कब्जा दिया गया। कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उसके साथ धोखाधड़ी की है। ये शिकायत नीलकमल प्रजापति, पिता स्व. सोनीलाल प्रजापति 50 वर्ष, निवासी गंगा नगर, गढ़ा, ने पुलिस अधीक्षक ने की है जिसमें आरोप लगाया कि शंकर मंछानी ने स्वयं को मुस्कान ग्रुप का प्रमोटर एवं कृष्ण डेवलपर्स एंड बिल्डर्स का पार्टनर बतातते हुए.
जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक-14, क्षेत्र में स्थित लगभग 16650 वर्ग मीटर भूमि पर स्वीकृत नक्शों के अनुसार निर्मित यूनिटों की बिक्री का अधिकार होने का विश्वास दिलाया। संपत्ति का अनुबंध किया गया। इसी क्रम में मुस्कान गोल्ड के ग्राउंड फ्लोर में स्थित दुकान का सौदा किया गया। कुल 15 लाख रूपए उससे लिए गए जिसी पावती भी दी गई। इसके बाद भी आज दिनांक तक आरोपी द्वारा न तो दुकान का कब्जा दिया गया और न ही किसी राशि भी वापिस नहीं की गई।
