मोबाइल हैक कर फैक्ट्री कर्मी के खाते से 3.80 लाख पार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव में एक शातिर हैकर ने खमरिया फैक्ट्री के कर्मचारी का फोन हैक कर पांच दिनों के भीतर उनके बैंक खाते से 4.80 लाख रुपये उड़ा दिए। हालांकि, पीड़ित की सूझबूझ और सायबर सेल की कार्रवाई से अंतिम ट्रांजैक्शन के 1 लाख रुपये वापस बचा लिए गए।पुलिस ने बताया कि मानेगांव, रांझी निवासी 35 वर्षीय विजय भलावी खमरिया फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनका सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया की खमरिया शाखा में है। शातिर जालसाज ने उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस अपने हाथ में ले लिया था।

इसके बाद आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से किस्तों में रकम ट्रांसफर की। पीड़ित को तुरंत ट्रांजैक्शन के मैसेज नहीं मिल सके। लेकिन बाद में जब 1 लाख कटने का अलर्ट मोबाइल पर आया, तब विजय ने फौरन फोन बैंकिंग के जरिए अपना पूरा स्टेटमेंट चेक किया। पिछले पांच दिनों में कुल 4 लाख 80 हजार रुपये गायब देखकर उनके होश उड़ गए। धोखाधड़ी का अहसास होते ही विजय भलावी ने बिना एक पल गंवाए तुरंत सायबर सेल की राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। सायबर एक्सपर्ट्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कटे 1 लाख रुपये को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस करा दिया। हालांकि, आरोपी 3 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करने में कामयाब हो चुका था।

Next Post

दो सौ साल पुरानी स्कूल का स्थानांतरण टला, कलेक्टर के आदेश पर रोक

Wed Aug 5 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने पनागर नगर की प्राचीन व ऐतिहासिक शासकीय वरिष्ठ बुनियादी शाला को दस किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र सिंगौद स्थानांतरित करने के कलेक्टर के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के इस निर्णय से स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों, स्वजनों और […]

You May Like