
भोपाल। भारत टाकीज के पास पुल पात्रा स्थित टिंबर मार्केट में शनिवार की सुबह आग लग गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। हादसे के चलते लाखों के नुकसान की जानकारी सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 6 की तरफ फर्नीचर मार्केट में हादसा हुआ है. आग लगने से आरा मशीन और आसपास पर बनी दीवारें चपेट में आ गई। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड़ को मौके पर दी गई। बैरागढ़, फतेहगढ़, कबाड़खाना, माता मंदिर, कोलार फायर स्टेशन के साथ ही भेल, पुलिस के 22 दमकल वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
स्थानीय लोगों के अऩुसार इस टिंबर मार्केट में 100 से ज्यादा आरा आरा मशीनें हैं. एक आरा मशीन में औसत 20 टन लकड़ियां होता है. करीब 18 एकड़ में फैले इस क्षेत्र की स्फिटिंग भी अभी तक नहीं हुई है. शानिवार को हुए हादसे के दौरान अगर लकड़ियों में आग लगती तो इलाके में बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ जाती. मशीनों में आग लगने से आग ज्याद दूर तक नहीं फैल सकी. फायर बिग्रेड की टीम ने सावधानी के आग को बुझा लिया. आग लगने की घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है.
बता दें कि करीब एक माह में यह दूसरी घटना है, जब इस मार्केट में आग लगी. बीते 9 नवंबर को देर रात यहां आग लगने का हादसा हुआ था. आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड टीम को 3 से 4 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी थी. शानिवार को आग लगने के हादसे को लेकर कई सवाल खडे हो रहे हैं.
