जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी वायपास स्थित गौरीशंकर धर्मकांटा में खड़े ट्रक से कार सवार चोरों ने 50 लीटर डीजल चुरा लिया।पुलिस ने बताया कि जुगल किशोर पटेल 33 वर्ष निवासी आईटीआई चुंगी नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गौरीशंकर धर्मकांटा में मैनेजर का काम करता है.
उसके ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच जी 1836 व एमपी 20 जेड एन 5298 है दोनों ट्रक कटंगी वायपास स्थित गौरीशंकर धर्मकांटा में खडे रहते हैं। सोमवार सुबह इनोवा कार से तीन लोग उतरे और ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच जी 1836 के डीजल टेंक को तोडक़र टेंक में शटक डालकर गुम्मा में 50 लीटर डीजल चोरी कर भाग गए।
