‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘जलवा’ रिलीज, खुशाली कुमार के डांस अंदाज ने बिखेरा रंग

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया वेडिंग सॉन्ग ‘जलवा’ रिलीज कर दिया गया है। खुशाली कुमार पर फिल्माया गया यह हाई-एनर्जी डांस नंबर शादी के जश्न और उत्सव की रंगत को पर्दे पर जीवंत करता है। निर्माताओं के अनुसार, ‘जलवा’ में खुशाली कुमार का आत्मविश्वास से भरपूर और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है। दमदार बीट्स, रंगीन विजुअल्स और आकर्षक डांस मूव्स से सजा यह गीत शादी के सीजन का लोकप्रिय वेडिंग एंथम बनने की क्षमता रखता है। इस गीत को जाज़िम शर्मा और सुवर्णा तिवारी ने स्वर दिया है। संगीत जाज़िम शर्मा का है, जबकि गीत जे.पी. गंगवार ने लिखे हैं। पंजाबी हुक एकम मानुके ने तैयार किया है। संगीत संयोजन अंशुमान शर्मा ने किया है और मिक्सिंग-मास्टरिंग भास्कर शर्मा ने की है।

खुशाली कुमार ने कहा कि ‘जलवा’ सुनते ही उन्हें लगा कि इसमें एक बेहतरीन वेडिंग सॉन्ग बनने के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह गीत जोश, खुशी और हर दुल्हन के आत्मविश्वास का उत्सव है तथा इसकी शूटिंग उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रही। फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा कि ‘जलवा’ पूरी तरह ‘दुल्हनिया ले आएगी’ की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संगीत, रंग, उत्साह और खुशाली कुमार की ऊर्जा ने इस गीत को खास बना दिया है और उन्हें विश्वास है कि यह वर्ष के लोकप्रिय ब्राइडल एंथम में शामिल होगा। सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में खुशाली कुमार, पियूष मिश्रा और महेश मांजरेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले फिल्म का गीत ‘कर ले शादी’ भी दर्शकों की सराहना बटोर चुका है। यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

लंबे इंतजार के बाद पुलिस महकमे में पदोन्नति की कवायद 

Fri Jul 10 , 2026
इंदौर. प्रदेश पुलिस में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करते हुए दो विभागीय पदोन्नति समितियों का गठन कर दिया है. समितियां पात्र अधिकारियों और […]

You May Like