सऊदी अरब के नजरां में हुए एक बड़े हादसे में AH-6i टोही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो क्रू सदस्यों की मौत हो गई।
सऊदी गठबंधन का दावा है कि यह एक तकनीकी दुर्घटना है, लेकिन हूती विद्रोहियों ने इसे मार गिराने का दावा किया है। हूती प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह हेलीकॉप्टर उनके ठिकानों को निशाना बना रहा था, जिसे जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया गया। इस घटना से सीमा पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।
