
भोपाल। आदिवासी छात्रों के साथ कथित अभद्रता और ‘जय जोहार’ के अपमान के मामले में आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित व्यक्ति को बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आदिवासी समाज के सम्मान से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
