पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ने स्कूटी की स्पीड बढ़ाई, डिवाइडर से टकरा हुआ घायल

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बेदी नगर छुईखदान में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने पुलिस ने लम्हेटा रोड पर घेराबंदी की तो स्कूटी सवार आरोपी ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और वह डिवाइडर से जाकर टकरा गया।‌ हादसे में उसे चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर 11 अपराध दर्ज हैं। आरोपी शिब्बू खान हत्या केस में जमानत पर छूटा था और गोलीकांड को अंजाम देकर फरार हो गया था।

विदित हो कि लालू पटेल 36 वर्ष निवासी छुई खदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बिल्डिंग साईट पर देखरेख का काम करता है। शिब्बू उसके घर से लगभग 400 मीटर उपर पहाडी पर रहता है जो बदमाश है । कुछ दिन पहले ही दिनेश झारिया के मर्डर के मामले में जमानत पर छूटकर आया है। सोमवार रात्रि प्रान्सू पासी के पान के टपरे के पास आकर खड़ा हुआ था तभी वेदी नगर की तरफ से 2 बिना नबर की एक्सिस स्कूटी में शिब्बू, अतुल साहू, अंशुल, बल्लू उर्फ सक्षम तिवारीआये थे। चारो कहने लगे कि आज कल बहुत कमाई कर रहा है, यदि इस मोहल्ले में रहना है तो हर हफ्ते पैसे देना पड़ेगा नहीं तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे, उसने पैसे देने से मना किया, तो बल्लू उर्फ सक्षम तिवारी अपने पास से चाकू निकालने लगा तभी शिब्बू खान ने कमर में फंसी पिस्टल से उसे जान से मारने की नियत से उस के ऊपर गोली चला दी थी, गोली उसके बाये ओर से निकल गई थी। इसके बाद सभी भाग गए थे। इसके बाद पुन: चारों आए और फिर से फायरिंग कर दी थी ।

Next Post

एक्सीडेंट में युवक की मौत 

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत ग्राम घनघौर बहेरिया के बीच हुए एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रकाश चौधरी 46 वर्ष निवासी देवनगर थाना गोटेगांव ने सूचना दी कि ग्राम घनघौर बहेरिया के बीच उसके भांजा श्रीनाथ अहिरवार 25 वर्ष निवासी ग्राम दरोली थाना […]

You May Like