जो राम का नहीं, वो किसी काम नही: निरहुआ

मधुबनी, 06 नवंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गुरूवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार में विकास की रफ्तार को बढ़ाया है।

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने खजौली विधानसभा क्षेत्र से राजग समर्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अरुण शंकर प्रसाद के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि वह मिथिलांचल की धरती से कहते हैं, जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग सरकार ने विकास की रफ्तार को बढ़ाया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। घर-घर तक पीने का पानी एवं बिजली की व्यवस्था की गई है। गरीबों को मुफ्त अनाज, स्वास्थ्य की गारंटी, पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, बहन बेटियों के खाते में दस दस हजार रुपये दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की सरकार ने बिहार को लूटा है।

 

 

Next Post

हेमंत सरकार अबुआ सरकार नहीं, ठगुवा सरकार है: बाबूलाल

Thu Nov 6 , 2025
रांची, 06 नवम्बर (वार्ता) झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घाटशिला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को छह वर्षों में एक कदम आगे नहीं बढ़ाया, बल्कि 25 वर्ष पीछे […]

You May Like

मनोरंजन