मुलताई। गुड़ी पाड़वा हिन्दू नव वर्ष डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर गुरुवार को नगर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा हाईस्कूल मैदान पर शारीरिक प्रकट उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्वयंसेवको ने भाग लिया कार्यक्रम मे अध्यक्षता पिंपरी जी ने की नगर के संघ चालक जयेश संघवी और देवी सिंह मीणा विभाग कार्यवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री मीना ने अपने उद्बोधन में कहा नव वर्ष के आरंभ का शुभ दिन गुड़ी पड़वा सामान्य दिनों की तरह नहीं अपितु विशिष्ट दिवस है इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना आरंभ की। त्रेता युग में प्रभु श्री राम जी का राज्याभिषेक आज ही के दिन हुआ, द्वापर में युधिष्ठिर संवत का आरंभ भी आज ही के दिन हुआ कलयुग में महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की स्थापना की आज ही हुई, ऋतुराज बसंत का शुभारंभ दिवस भी आज ही है भारतीय पंचांग का आरंभ दिवस तथा नई फसल के घर आने का उत्सव और शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र भी इस दिन से ही आरंभ होता है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन भी आज ही के दिन हुआ था। संघ शताब्दी वर्ष की गौरव गाथा आज शारीरिक कार्यक्रमों की झलक में दिखी। कार्यक्रम की शुरुआत आद्य सरसंघचालक प्रणाम के बाद अमृत वचन एकल गीत से हुआ,बाद में सभी स्वयंसेवक बंधुओ ने नव वर्ष की एक दूसरे को बधाई प्रेषित की तथा नगर में निकल कर नगर वासियों को तिलक कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।जिसमे संघ के कार्यकर्ता नागरिक शामिल हुए। बौद्धिक मे पदाधिकारियो ने भारतीय संस्कृति, नववर्ष के महत्व और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श किया गया।
बौद्धिक सत्र के उपरांत संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।
