मनुष्यों को पापों से मुक्ति दिलाने प्रभु येशु ने दिया था बलिदान

जबलपुर: प्रभु येशु के दुखभोग का पर्व गुडफ्राइडे मनाया गया। इस पर्व की विशेषता यह है कि आज से दो हजार साल पहले प्रभु येशु पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया था, उन्हें गम्भीर यातना देकर क्रूस पर बेरहमी से मार दिया गया, यह उनके शहादत का पर्व है।

मनुष्यों को पापों से मुक्ति दिलाने हेतु उन्होंने यह बलिदान दिया था, विगत 27 वर्षों से बालक येसु के तीर्थ स्थल टोली ट्रिनिटी से यह दुखभोग यात्रा प्रारम्भ होकर भंवरताल गार्डन से होते हुये अग्रवाल पेट्रोल पम्प जबलपुर हॉस्पिटल, रसल चौक, राजीव चौक होते हुये नगर निगम चौक, नवभारत प्रेस मोटर स्टैंड, सेन्ट नॉर्बट शाला के सामने से होते हुये पुनः चर्च प्रागण में समापन हुआ। इसमें नगर के सभी ईसाई समुदाय के साथ साथ भारी संख्या में विश्वासी उपस्थित हुये।

Next Post

38 निजी स्कूलों की मान्यता निरस्त

Fri Apr 18 , 2025
मानक आपूर्ति ना करने पर आवेदन हुए अस्वीकार जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जिले के 38 निजी प्राथमिक स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी है। जिला मान्यता प्रभारी एपीसी प्रेम नारायण तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी 38 स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक की मान्यता निरस्त […]

You May Like