संपत्तिकर बकाया पर ननि की सख्ती, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरव्याऊ पर तालाबंदी

सागर:सागर जिले की नगर पालिक निगम टीम ने संपत्तिकर की बकाया राशि जमा न करने पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरव्याऊ की 5 लाख रुपए की बकाया राशि जमा न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई।नगर निगम द्वारा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरव्याऊ पर लगभग 5 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। बकाया राशि की बार-बार सूचना एवं नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर निगम टीम द्वारा तालाबंदी की गई।

कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्था द्वारा मौके पर ही 2 लाख 50 हजार रुपए की बकाया राशि जमा कराई गई, जबकि शेष राशि शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया गया।नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा दुकानों के किराये की बकाया राशि समय-सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन हेतु करों की वसूली आवश्यक है, इसलिए बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समय पर भुगतान कर निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके।तालाबंदी की इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी श्रीकृष्ण कुमार चौरसिया, दिनकर शर्मा सहित समस्त कर संग्राहक उपस्थित थे।

Next Post

शिवपुरी में घर के बाहर फायरिंग, पथराव, बाइक तोड़ी

Thu Dec 18 , 2025
शिवपुरी:जिले के करेरा थाना क्षेत्र के खड़पुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस दौरान आंगन में खड़ी एक बाइक को भी लाठियों से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। […]

You May Like