शरद जोशी की लेखनी ने समाज को नई दिशा दी : सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पद्म श्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार शरद जोशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि शरद जोशी ने अपनी संवेदनशील लेखनी और तीक्ष्ण व्यंग्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शरद जोशी ने आम लोगों की भावनाओं, समस्याओं और सामाजिक विसंगतियों को अपनी रचनाओं का केंद्र बनाकर उत्कृष्ट साहित्य का सृजन किया। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं आज भी समाज को जागरूक करने के साथ नई प्रेरणा देने का कार्य कर रही हैं।

डॉ यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य और व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में शरद जोशी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Next Post

‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…

Thu May 21 , 2026
संजीव गोयकना भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए। जयपुर में उनके प्रदर्शन ने विरोदी टीम के मालिक को भी प्रभावित कर दिया। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कम उम्र में जिस आत्मविश्वास के साथ वह बड़े […]

You May Like