यूपी की सरकारी एम्बुलेंस गुना में बेच रही खरबूजे

गुना:आज निचला बाजार स्थित फल मंडी में एक अनोखा दृश्य देखकर लोग चौंक गए। दरअसल, एक नई-नवेली एम्बुलेंस फल मंडी में आकर रुकी तो लोगों को लगा शायद किसी बीमार व्यापारी या मजदूर को लेने आई है। लेकिन एम्बुलेंस का दरवाजा जैसे ही खुला तो लोगों की हंसी नहीं रुक सकी। एम्बुलेंस के अंदर न तो कोई स्टाफ था और न ही एम्बुलेंस किसी बीमार को लेने पहुंची थी।

बल्कि सरकारी एम्बुलेंस में खरबूजे भरे हुए थे। जिन्हें कोई व्यापारी गुना की फल मंडी में बेचने आया था। जानकारी लेने पर पता चला कि गुना में खरबूजे बेच रहे रही एम्बुलेंस उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गई है, जो अभी तक किसी अस्पताल को नहीं सौंपी है। एम्बुलेंस को किसी कम्पनी से लाया गया था और संबंधित अस्पताल भेजा था। इसी दौरान बीच रास्ते में ड्राइवर किसी व्यापारी के झांसे में आ गया और थोड़े से लालच के लिए एम्बुलेंस में गुना पहुंचाने के लिए खरबूजे भर लिए।

गुना पहुंचते ही एम्बुलेंस के अंदर से खरबूजे निकाले ही जा रहे थे कि मीडिया को भनक लग गई। मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने आधा माल उतारने के बाद दरवाजा बंद कर लिया और कैमरों से बचते हुए एम्बुलेंस लेकर भाग निकला। बता दें कि एम्बुलेंस अभी सेवा में नहीं है, इसलिए इसपर नम्बर भी अंकित नहीं थे।

Next Post

रायसेन पुलिस ने 24 लाख की ट्रैक्टर और बाइक चोरी के 3 आरोपी पकडे

Thu Mar 27 , 2025
रायसेन:रायसेन जिले में पुलिस ने 24 लाख रुपये की चोरी गई संपत्ति का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई कर चोरी गए ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों को बरामद किया। इस मामले का खुलासा रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में […]

You May Like