भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को लेडी भोर शहरी स्वास्थ्य केंद्र, भोपाल में कराए गए सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ-साथ स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
