
रीवा, रीवा शहर में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. शहर के सिविल लाइन थाना पहुंची महिला ने अपने ही पति पर घर में आग लगाकर उसे जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है. पीडि़त महिला के मुताबिक पति द्वारा घर में लगाई गई आग से खुद को बचने के लिए महिला ने पीछे के रास्ते से भाग कर अपनी जान बचाई है.
दरअसल मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित वार्ड क्रमांक 5 भवानी नगर का है. बताया गया की भवानी नगर के एक मकान में आग लगने की घटना हुई, इसके बाद महिला वहां से बच्ची के साथ निकल कर सीधे थाने पहुंची है जबकि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. पीडि़ता सुमन सिंह का कहना है कि उसका पति रवि करण सिंह उसे जान से मारने का प्रयास कर रहा है. आरोप है की इसके पूर्व मे भी वह उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. बता दे की घटना आज सुबह तकरीबन सात बजे की है. पीडि़ता का कहना है कि उसका पति रवि करण सिंह सुबह घर आया था और दरवाजा खुलवा रहा था, जैसे ही पत्नी ने दरवाजा खोला तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा और पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. सुमन ने बताया कि घटना के दौरान दरवाजा बंद था, ऐसे मे वह पीछे के दरवाजे से जान बचाने अपनी बच्ची को लेकर भागी और थाना जा पहुंची. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में महिला के पति रवि करण सिंह को थाने लाकर पूछताछ कर रही है.
