शारीरिक शोषण का आरोपी इन्दौर से गिरफ्तार, पुलिस से बचने बदल रहा था ठिकाना

भोपाल।शहर में महिला संबंधी अपराधो पर नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है. भोपाल के अलग- अलग पुलिस थानों की पुलिस ने शारीरिक शोषण के एक मामले में पीडिता की शिकायत पर एक आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार शहर में रहने वाली एक पीडिता ने 18 मार्च को आरोपी राज शर्मा निवासी जालौन उत्तर प्रदेश के विरूद्ध शारीरिक शोषण करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिस पर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल मे अप.क्र. 121/25 धारा 69 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था.

वरिष्ट अधिकारियो के आदेश से मामले की अग्रिम विवेचना कार्यवाही के लिए डायरी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल को प्राप्त हुई थी. जिस पर थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल द्वारा उनि.शेषनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर आरोपी राज शर्मा निवासी जालौन उत्तर प्रदेश की संभावित स्थानो पर तलाश पतारशी के सतत प्रयास जारी थे. 9 अगस्त को आरोपी राज शर्मा की इन्दौर मे होकर बाहर भागने की फिराक मे होने जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी राज शर्मा को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई. आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत मे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है.

Next Post

मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सुरक्षा प्रदान की

Mon Aug 11 , 2025
मुंबई 11 अगस्त (वार्ता) मुंबई की पुलिस ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में खुले कैफे में हुई गोलीबारी की पृष्ठभूमि में उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं और उनके आवास पर पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इसकी […]

You May Like