बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली चल रही है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.51 अंक की मजबूती के साथ 77,998.66 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी उतरा, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय यह 10.31 अंक (0.01 प्रतिशत) ऊपर 77,938.46 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 44.30 अंक की तेजी के साथ 24,361.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 20.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त में 24,337.60 अंक पर था।

वृहत बाजार में तेजी बनी हुई है। आईटी और एफएमसीजी बाजार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन ऑटो, मीडिया, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में लिवाली से बाजार हरे निशान में है। विशेषकर निफ्टी आईटी सूचकांक दो फीसदी नीचे है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर में साढ़े छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में साढ़े चार प्रतिशत का उछाल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई फीसदी और बीईएल का एक फीसदी ऊपर चल रहा है। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में हैं।

वही, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर ढाई प्रतिशत लुढ़क गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईटीसी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान में बने हुए हैं।

Next Post

गन्ना विस्तार अभियान को किसानों का व्यापक समर्थन, नौ हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

Fri Jul 31 , 2026
पटना, 31 जुलाई (वार्ता) गन्ना उद्योग विभाग की ओर से सकरी और रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना विस्तार अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। किसानों का उत्साहजनक समर्थन मिलने से अभियान को लगातार गति मिल रही है और सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दरभंगा जिले के सभी […]

You May Like