पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, अस्पताल और परिसर में सघन तलाशी अभियान

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में सोमवार को एक बार फिर बम होने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर पीपुल्स अस्पताल और यूनिवर्सिटी परिसर में सघन जांच अभियान शुरू किया गया।बताया जा रहा है कि संदिग्ध सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को घबराने से बचाने के लिए प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल की इमारत, ओपीडी, वार्ड, पार्किंग क्षेत्र और यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों की बारीकी से तलाशी ली गई।

जांच के दौरान पूरे परिसर को अस्थायी रूप से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और कॉल या संदेश के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस संस्थान में इसी तरह की सूचना मिल चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Next Post

नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, भगोरिया उत्सव में जनजाति समाज ने किया सीएम का पारंपरिक स्वागत

Mon Mar 2 , 2026
बड़वानी: किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक के अवसर पर नागलवाड़ी में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया की रंगत विशेष रूप से देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर जनजाति बंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्ययंत्रों के साथ आत्मीय स्वागत किया।नागलवाड़ी […]

You May Like

मनोरंजन