नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, भगोरिया उत्सव में जनजाति समाज ने किया सीएम का पारंपरिक स्वागत

बड़वानी: किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक के अवसर पर नागलवाड़ी में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया की रंगत विशेष रूप से देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर जनजाति बंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्ययंत्रों के साथ आत्मीय स्वागत किया।नागलवाड़ी में आयोजित इस महत्वपूर्ण कृषि कैबिनेट में प्रदेश के किसानों से जुड़े मुद्दों, कृषि विकास, सिंचाई, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।

किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत सरकार द्वारा कृषि आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिसके तहत यह कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।भगोरिया उत्सव के उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम ने सांस्कृतिक और कृषि विकास के समन्वय का संदेश दिया। जनजातीय समुदाय की भागीदारी ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की परंपराओं की सराहना करते हुए किसानों के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की धमकी, पुलिस ने की जांच शुरू

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तीन स्कूलों से बम की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद दहशत फैल गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें आर्मी पब्लिक स्कूल, मीरा पब्लिक स्कूल और सलमान पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय […]

You May Like

मनोरंजन