
सिंगरौली । राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन मेगा मॉक ड्रिल के तहत आज शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर में आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। जो देर शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच चलता रहा हवाई हमले की चेतावनी, सायरन और रेड अलर्ट के बीच ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित कर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले में घायल लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान बचाव दल ने स्ट्रेचर के माध्यम से घायलों को घटनास्थल से निकालकर ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया। वहीं आगजनी जैसी आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया। वहीं गु्रप का अवसर पर एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की टीम स्थल पर मौजूद रही मेगा मॉक ड्रिल में पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, होमगार्ड, दमकल विभाग, आपदा मित्र एवं सिविल डिफेंस की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ हिस्सा लिया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी तालमेल और त्वरित बचाव क्षमता को परखना रहा, ताकि संकट के समय आम नागरिकों की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, कमांडेंट, आरआई, थाना प्रभारी, पुलिस आरक्षक, होमगार्ड एसडी, आरएफ आपदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
००००००
