6.16 करोड़ से बने 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह का लोकार्पण

सिंगरौली । जिले में बाहर से आने वाले श्रमिकों को अब ठहरने और विश्राम के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। म.प्र. शासन के श्रम विभाग की ओर से 6 करोड़ 16 लाख 78 हजार रुपए की लागत से निर्मित 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह का लोकार्पण आज शनिवार को सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि बतौर महापौर रानी अग्रवाल और ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पार्षद आशीष वैश्य, पार्षद यादव, संविदाकार विपिन सिंह मौजूद रहे। विश्राम गृह में महिला और पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। भवन के निचले तल पर 50 पुरुष श्रमिकों के ठहरने की सुविधा विकसित की गई है, जबकि ऊपरी तल पर 50 महिला श्रमिकों के लिए व्यवस्था की गई है। यहां श्रमिकों के ठहरने के साथ खानपान की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इसके अलावा मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी भी लगाई गई है। वहीं श्रम विभाग की इस पहल से जिले में काम के सिलसिले में आने वाले श्रमिकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 100 श्रमिकों की क्षमता वाला यह विश्राम गृह उनके लिए उपयोगी साबित होगा। भवन के संचालन के साथ उसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम सिंगरौली को सौंपी गई है। लोकार्पण के साथ ही इस सुविधा केंद्र को श्रमिकों के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

००००००

Next Post

गांव-गांव अवैध शराब की पैकारी का खेल

Sat Nov 28 , 2026
चितरंगी । जिले के ग्रामीण अंचलों में देशी-विदेशी शराब की अवैध पैकारी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बोलेरो और मोटरसाइकिलों के जरिए गांव-गांव शराब पहुंचाने के आरोपों ने पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गत दिवस शुक्रवार को […]

You May Like