रीगल टॉकीज बंद, अब बनेगा आधुनिक कॉम्प्लेक्स

उज्जैन:सिंधिया रियासत की पहचान रहा रीगल टॉकीज अब इतिहास बन गया है. गोपाल मंदिर के सामने स्थित इस भवन को तोड़कर नगर निगम करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाएगा. 36 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स में लगभग 40 दुकानें होंगी.एमआईसी सदस्य रजत मेहता ने बताया कि प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी और पुराने किरायेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्हें नए कॉम्प्लेक्स में दुकानें पुनः आवंटित होंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना का भूमि पूजन किया था, वर्तमान में डिस्मेंटलिंग और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है.गोपाल मंदिर, छत्री चौक और सर्राफा क्षेत्र धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र हैं. यहां बनने वाला नया कॉम्प्लेक्स पारंपरिक व्यापार को बढ़ावा देगा और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग सहित सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. यह परियोजना परंपरा और आधुनिकता का संतुलित संगम होगी

Next Post

रेल यात्रियों की सुरक्ष के लिए, हमारी सवारी भरोसे वाली और पटरी की पाठशाला अभियान 14 से

Tue Nov 11 , 2025
इंदौर:रेल यात्रियों की सुरक्षा और जनजागरूकता को बढ़ाने के मकसद से 14 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर दो नई पहलें शुरू की जा रही हैं. एक में ऑटो चालकों का डिजिटल सत्यापन और क्यू आर कोड प्रणाली लागू होगी, जबकि दूसरे में स्टेशन व पटरियों के आसपास बसी […]

You May Like