कुख्यात बदमाश की हत्या करने के इरादे से चाकुओं से गोदा

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश की हत्या करने के इरादे से आरोपियों ने चाकुओं से गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि सर्वेन्ट क्वाटर गढ़ा निवासी सागर उर्फ मान्या 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर के बाहर खड़ा था, रात लगभग 9-30 बजे मोहल्ले के अनिकेत बाल्मीक, छोटू बाल्मीक, संदीप बाल्मीक एवं पियूष बाल्मीक पुरानी बुराई पर से जान से मारने को कहने लगे।

जान से मारने की नियत से संदीप ने पकड़ लिया और पियूष बाल्मीक, छोटू बाल्मीक, एवं अनिकेत बाल्मीक ने चाकू से हमलाकर पेट, पीठ, जांघ में चोटें पहुॅचा दीं, चारों भाग गये।टीआई का कहना है कि घायल का आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुरानी रंजिश पर वारदात हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Post

सनातन संघ अध्यक्ष उपदेश राणा हटा के लिए रवाना

Mon Aug 25 , 2025
दमोह: सनातन संघ के अध्यक्ष उपदेश राणा सोमवार को हटा प्रवास के लिए रवाना हुए। उनके दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा प्रमुख रहेगी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like