नई उम्मीद से बदली राह, 25 युवाओं ने छोड़ा नशा

इंदौर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान नई उम्मीद के तहत इंदौर पुलिस ने एक और अहम कदम उठाया है. जोन 3 के 20वें काउंसलिंग सत्र में नशे से प्रभावित 25 युवाओं ने हिस्सा लेकर नशा छोड़ने का संकल्प लिया. पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया.
सत्र में एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में एसीपी विनोद दीक्षित, थाना प्रभारी जितेन्द्र चौहान सहित काउंसलिंग समिति के सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम में शामिल सौरव, तनिष्क, प्रिंस, हर्ष और विपुल जैसे युवाओं ने स्वीकार किया कि वे नशे की गिरफ्त में थे, लेकिन पुलिस के सहयोग से अब नई शुरुआत करना चाहते हैं. पुलिस टीम ने शिक्षा को बढ़ावा देते हुए इच्छुक बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की. साथ ही नियमित काउंसलिंग के जरिए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

नशे की गिरफ्त में आने के सामने आए ये कारण
काउंसलिंग के दौरान सामने आया कि युवाओं में नशे की लत के पीछे पारिवारिक माहौल, आर्थिक कमजोरी, गलत संगति और नकारात्मक सामाजिक प्रभाव प्रमुख कारण हैं. इन कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब जागरूकता के साथ उपचार पर भी फोकस कर रही है. पुलिस द्वारा ऐसे युवाओं के लिए निशुल्क चिकित्सीय उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से नशे से बाहर निकल सकें. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उद्देश्य सिर्फ अपराध पर कार्रवाई नहीं, बल्कि भटके युवाओं को सही दिशा देना भी है.

Next Post

नारकोटिक्स विंग ने छात्रों को किया सम्मानित

Mon May 11 , 2026
इंदौर:नशामुक्त भारत अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग इंदौर ने एपीजे अब्दुल कलाम हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. इस दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई.कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड, प्रशंसा पत्र […]

You May Like