जबलपुर: सडक़ दुर्घटना में कमी लाने चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जागरूकता के साथ चालानी कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को बिना हेल्मेट फर्राटा भरने वाले 190 वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्यवाही की । इसके अलावा आम रोड पर खड़े ऐसे वाहन जो सुचारू यातायात व्यवस्था में बाधा उत्तन्न करते पाये गये,उनके विरूद्व व्हील लॉक की कार्यवाही की गई।
शहर के मुख्य मार्ग, चौराहा, तिराहा जैसे-घमापुर थाने के सामने,मालगोदाम चौक, तीन पत्ती,छोटी लाईन फाटक में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुुक्ला, बैजनाथ प्रजापति, श्रीमति संगीता डामोर एवं यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर किए गए।
