जबलपुर:रांझी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने किन्नरों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किन्नर मीना दास निवासी बररू मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार सुबह 10.30 बजे स्वीटी उर्फ आनंद चौधरी, पिंकी चौधरी के साथ डिफेस कॉलोनी सिविल लाईन में बधाई लेने गई थी।
डिफेंस कालोनी में दिया खान, मुस्कान कुरैशी, तराना मलिक, संतोषी उर्फ राजा लालवानी से विवाद हुआ था। शाम चार बजे शोभापुर मरघटाई में एक मोटर सायकिल से 3 लडक़े आए ईको गाडी मेें दिया खान, मुस्कान कुरैशी, सतोषी उर्फ राजा लालवानी, तराना बैठी हुई थी। तीनों लडक़ों ने मारपीट की। धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंंचा दी। पिंकी, स्वीट आनंद को चोटें आई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
