गुना में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

गुना:जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक पर 6 से 7 लोगों ने लाठी-डंडों और लुहांगी से जानलेवा हमला कर दिया। छबड़ा चौराहे के पास हुई इस वारदात में 32 वर्षीय सरवन मीना को हमलावरों ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद पुरानी रंजिश में हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सरवन को गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

दमोह कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई जारी, 100 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई

Tue Aug 25 , 2026
दमोह:प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज दमोह कलेक्ट्रेट में जारी है।जनसुनवाई में आज करीब 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई की अध्यक्षता कलेक्टर प्रताप नारायण यादव कर रहे हैं। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुल […]

You May Like