
ग्वालियर, त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
रेलवे के अनुसार पहली ट्रेन 01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक विशेष है। गाड़ी संख्या 01703 जबलपुर से प्रत्येक गुरुवार 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 02.15 बजे ग्वालियर, 04.20 बजे आगरा कैंट होते हुए 14.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 01704 हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार 15.10 बजे चलकर झांसी 05.55 बजे और जबलपुर 16.20 बजे पहुंचेगी। इसका संचालन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 5 फेरों के लिए होगा।
दूसरी ट्रेन 01707/01708 जबलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष है। 01707 जबलपुर से प्रत्येक शनिवार 20.20 बजे चलकर रविवार सुबह 05.55 बजे झांसी, 07.30 बजे ग्वालियर, 09.35 बजे आगरा कैंट होते हुए 14.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 01708 नई दिल्ली से प्रत्येक रविवार 15.45 बजे चलकर सोमवार को झांसी होते हुए जबलपुर पहुंचेगी। इसका संचालन 17 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 5 फेरों के लिए किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की तिथि व समय की पुष्टि कर लें और स्टेशन पर समय से पहुंचे। साथ ही पटाखे व ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा न करें।
